हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: सवायजपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। करीब 300 मरीज प्रतिदिन इलाज की उम्मीद लेकर सीएचसी पहुंचते हैं पर डॉक्टरों की अनुपलब्धता के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी शाम तक अस्पताल में डॉक्टरों की मौजूदगी को लेकर स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इमरजेंसी में फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स ही ड्यूटी पर मौजूद मिले। शनिवार शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति वायरल फीवर की दवा लेने सीएचसी पहुंचा। मरीज ने नाम बताने से इनकार करते हुए बताया कि वह डॉक्टर से परामर्श लेना चाहता था पर अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिला। इमरजेंसी में फार्मासिस्ट सूर्योदय कुमार ड्यूटी पर मिले, जबकि स्टाफ नर्स माया भी थीं। ऐसे में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और...