हरदोई, सितम्बर 1 -- Hardoi News: सवायजपुर। पाली थाना क्षेत्र के बबक्करपुर गांव में सोमवार रात एक विवाहिता ने कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबक्करपुर निवासी रमेश कुमार कुशवाहा की पत्नी आकांक्षा उर्फ खुशबू (24) ने सोमवार रात करीब नौ बजे कमरे में कुंडे के सहारे साड़ी का फंदा लगा लिया। मंगलवार सुबह मृतका के पिता रामनिवास कुशवाहा ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। इसके बाद पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, गांव में विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने की चर्चाएं भी सामने आई हैं। थानाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई...