हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: हरदोई। सपा ने सवायजपुर में जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल के परिवार के सदस्यों अजीत पाल, मंजीत पाल, जागेश्वर पाल पर स्थानीय विधायक के परिवार वालों हमले का आरोप लगाया है। कहा है कि यह सामंती राजशाही का प्रतीक है। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि जिला पंचायत सदस्य के घरों के मवेशियों को हमला करने वाले जबरदस्ती खोलकर अपने साथ ले गए। उन्हें वापस दिलाया जाए। उनके परिवार की सुरक्षा की जाए। इससे पूर्व में सपा विधानसभा अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सवायजपुर विजय बाबू वाजपेई पर हमला बोला गया। उनकी प्रधानी छीनने का प्रयास किया गया। उनके प्रधानी के अधिकारों पर भी रोक लगाई गई। प्रदेश सपा कार्यकारिणी सदस्य रामऔतार पाल, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नरेश पाल, निवर्तमान जिला अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा गिरजा शंकर पाल,...