हरदोई, जुलाई 10 -- Hardoi News: सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र में ट्रक चालक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें करीब 10 लोग एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। पकरी गांव निवासी प्रभात दीक्षित का ट्रक एक विद्यालय के पास फंस गया था। इसे निकालने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान विवाद होने पर बरसोहिया निवासी अनुज सिंह, राहुल, सत्येंद्र तथा चार-पांच अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रंजिशन मारपीट का आरोप, दो भाइयों समेत सात अज्ञात पर मुकदमा पूरे वीडियो की तहकीकात की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...