Hardoi News: सवायजपुर में कूड़ा डालने के विवाद में विधायक के भतीजे पर जानलेवा घायल
हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: सवायजपुर। रानी इंद्र कुमारी प्राथमिक विद्यालय के आसपास कूड़ा डालने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सपा के जिला पंचायत सदस्य के पति ने भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के चचेरे भतीजे अजीत प्रताप सिंह पर हमला कर दिया। हमले में अजीत के सिर में दो जगह गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, विद्यालय के आसपास जिला पंचायत सदस्य रजनीपाल के यहां से कूड़ा डाले जाने को लेकर अजीत प्रताप सिंह शिकायत करने उनके घर पहुंचे थे। इसी दौरान बातचीत बढ़ने पर विवाद हो गया और मारपीट की स्थिति बन गई। अजीत के परिजनों का आरोप है कि उनके ऊपर अचानक दर्जनभर से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया। किसी धारदार हथियार के वार से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.