Hardoi News: सर्राफ से लूट के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से करीब पांच किलो चांदी लूटने के मामले में 36 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है। वारदात के बाद चार अज्ञात बदमाश फरार हैं। घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। रविवार रात करीब आठ बजे ककरघटा के पास गिट्टी प्लांट के निकट सर्राफ हृदय राम सोनी को चार बदमाशों ने निशाना बनाया था। व्यापारी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की प्रेम बिहार कॉलोनी का निवासी है। बताया, वह शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहा था। बदमाशों ने उसे रोककर उसके पास मौजूद करीब पांच किलो चांदी लूट ली और फरार हो गए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमें घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ उनके संभावित भागने के रास्तों और संदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.