Hardoi News: सर्राफ व्यापारी लूटकांड में दूसरे आरोपी की भी जमानत खारिज
हरदोई, जुलाई 30 -- Hardoi News: हरदोई। जिला जज रीता कौशिक ने सराफा व्यापारी से सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल लूटने के मामले में एक अन्य आरोपी की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है। अभियोजन के अनुसार कासिमपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी नसीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 जून 2026 की शाम वह घुघेरा चौराहे से अपनी सराफा दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने उसे रोककर बैग लूट लिया। बैग में करीब दो किलोग्राम चांदी, लगभग 100 ग्राम सोने के आभूषण तथा एक मोबाइल फोन रखा था। मामले में अतरौली थाना क्षेत्र के खसरौल निवासी अमित सिंह की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई। बचाव पक्ष ने दलील दी कि एफआईआर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। आरोपी के कब्जे से कोई बरामदगी नहीं हुई है। वहीं जिला शासकीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.