Hardoi News: सर्पदंश से वृद्धा की मौत
हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: हरदोई। टड़ियावां कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर छछेटा गांव निवासी शिवकोरा (68) पत्नी संतराम की बुधवार सुबह सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शिवकोरा सुबह करीब पांच बजे कच्ची दीवार के पास गई थीं। इसी दौरान वहां छिपे सर्प ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र राजेश, रामू और श्यामू हैं। उनके बड़े पुत्र रामसेवक की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.