Hardoi News: सराफा दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पायल-बिछुआ बरामद
हरदोई, अक्टूबर 21 -- Hardoi News: हरदोई। शहर की दो सराफा दुकानों में चोरी के मामले में वांछित आरोपी को कोतवाली शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच पायल, नौ बिछुआ और 220 रुपये नकद बरामद हुए हैं। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुरी निवासी आकाश पांडेय उर्फ सूरज पांडेय है। उसके खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, सरायथोक निवासी सुमित गुप्ता की सोने-चांदी की दुकान से आठ सितंबर को आभूषण चोरी हुए थे। वहीं, 12 सितंबर को इसी इलाके के हर्ष पांडेय की दुकान का शटर काटकर चांदी, चांदी के सिक्के और नकदी चोरी कर ली गई थी। दोनों मामलों में कोतवाली शहर में मुकदमे दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। इससे पहले पुलिस इन मामलों में दीपांशु उर्फ प्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.