Hardoi News: समोसे में जहरीला पदार्थ देने का आरोप, बच्चे की मौत
हरदोई, जुलाई 25 -- Hardoi News: सवायजपुर। सवायजपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध माता गोवर्धनी मंदिर मेले से लौटने के बाद एक पांच वर्षीय मासूम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता ने बच्चे की मौसी पर समोसे में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर बिसरा सुरक्षित रखते हुए फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। थाना पचदेवरा क्षेत्र के ग्राम बिल्सर निवासी सोनपाल शुक्रवार को अपने पांच वर्षीय बेटे आकाश के साथ सवायजपुर स्थित माता गोवर्धनी मंदिर का मेला देखने आए थे। उनके साथ बच्चे की मौसी निवासी ग्राम लीलानगरा थाना सवायजपुर भी थीं। देर शाम करीब आठ बजे तक मेला देखने के बाद सोनपाल अपने बेटे को लेकर घर लौट गए। सोनपाल के अनुसार, घर पहुंचने के कुछ देर बाद आकाश ने पेट में दर्द की शिकायत की। हालत बिगड़ने पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.