हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: हरदोई। रक्षाबंधन पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव राम ज्ञान गुप्ता ने समाजवादी ई- रिक्शा को झंडी दिखाकर रवाना किया। रक्षाबंधन के अवसर पर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बहनों के सुरक्षित और सुगम सफर के लिए ई-रिक्शे पूरी तरह निशुल्क संचालित कराए हैं। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रही है। इसी के विरोध में उन्होंने बाजार भाव से काफी कम कीमत पर चीनी बेचकर लोगों के सामने महंगाई का मुद्दा उठाया। इस मौके पर सोनू गुप्ता, धर्मेंद्र यादव दीपू, शुभम गुप्ता, श्याम गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, प्रेम बाबू गुप्ता, शिवम गुप्ता त्यागी , विकास गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, दुर्गेश यादव, सोनू गुप्ता, रूपेश गुप्ता, कुशपाल यादव, गौरव वर्मा, राकेश पाल, टोनी, गौरव आदि लो...