Hardoi News: समस्याओं का समाधान कराने के लिए कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: हरदोई। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने कलेक्ट्रेट में समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर समाधान कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष समर सिंह, रामाधार यादव, रजनीश कुमार, प्रमोद सिंह, मुईन खां, सुखदेवी, सालिकराम आदि किसानों ने ज्ञापन में किसानों के हक की आवाज उठाई। कहा कि जगदीशपुर चौराहे पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। इस कारण मुख्य चौराहे पर नाले में कूडा फेंका जाता है। नाला चोक हो गए हैं। उनकी सफाई नहीं हो पा रही है। बरसात का पानी चौराहे पर रास्ते में भरा रहता है। जगह जगह डामर उखड़ने से सड़क पर गड्ढे भी हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.