Hardoi News: सभी तहसीलों में लगेंगे रोजगार मेले, कंपनियों को बुलावा
हरदोई, सितम्बर 28 -- Hardoi News: हरदोई। जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेले आयोजित होंगे। उपायुक्त उद्योग ने 18 कंपनियों को पत्र भेजकर मेलों में प्रतिभाग करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह ने बताया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को गोपामऊ, 24 सितंबर को संडीला में रोजगार मेला लगाया जा चूका है। अब पांच अक्तूबर को सदर, छह अक्तूबर को बालामऊ, सात अक्तूबर को शाहाबाद, 13 अक्तूबर को सवायजपुर, 14 अक्तूबर को सांडी और 15 अक्तूबर को बिलग्राम-मल्लावां में रोजगार मेले लगेंगे। इसके अलावा सदर क्षेत्र में वृहद रोजगार मेले का आयोजन भी प्रस्तावित है। प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.