Hardoi News: सब्जी मंडी फिर गांधी मार्केट में स्थापित होगी
हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: शाहाबाद। नगर पालिका परिषद शाहाबाद की बोर्ड बैठक गुरुवार को पालिकाध्यक्ष नसरीन बानो की अध्यक्षता में पालिका सभागार में आयोजित हुई। इसमें नगर विकास, जनसुविधाओं और नागरिक हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। पालिकाध्यक्ष नसरीन बानो ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पालिका प्रतिबद्ध है। नगर के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। बैठक में 251 भवन मानचित्रों को स्वीकृति दी गई। सरकारी भूमि, नालियों और नालों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई एवं आर्थिक दंड का प्रस्ताव भी पारित हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: टाउन भवन की बुकिंग दरों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.