Hardoi News: सब्जी खरीदने गए युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, रूपये छीने
हरदोई, अक्टूबर 7 -- Hardoi News: संडीला। नवीन मंडी परिसर में सब्जी खरीदने गए उन्नाव निवासी युवक के साथ मारपीट, रुपये छीनने और मोबाइल फोन तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद उन्नाव के थाना औरास के ग्राम बिसवल निवासी अंकित सैनी ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे सब्जी खरीदने संडीला नवीन मंडी पहुंचा था। आरोप है कि मंडी में सब्जी खरीदते समय कैफ निवासी मक्खूम कुआं, संडीला अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उग्र हो गए और लोहे की रॉड तथा धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया। उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इससे उसके शरीर पर चोटें आईं। इसी दौरान उसकी जेब में रखे छह हजार रुपये निकाल लेने तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.