Hardoi News: सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, आश्वासन के बाद कर्मचारी लौटे काम पर
हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: शाहाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिन से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। चेयरमैन प्रतिनिधि आसिफ खा ने नगर पालिका कार्यालय जाकर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष संजय कुमार की अगुवाई में अन्य पदाधिकारियों एवं सफाई कर्मियों से वार्ता की। कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी जायज मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि आसिफ खा बब्बू ने कहा सफाई कर्मियों की उचित मांगों का समाधान कराया जाएगा। कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए साथ ही नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि के आश्वासन के बाद सफाई नेताओं ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर सभी सफाई कर्मियों से तत्काल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.