Hardoi News: सफाईकर्मी का चौसार सीएचसी किया स्थानांतरण
हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: हरपालपुर। सीएचसी हरपालपुर में सफाईकर्मी द्वारा सड़क हादसे में घायल महिला का उपचार किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सोमवार को सफाईकर्मी का चौसार सीएचसी के लिए स्थानांतरण कर दिया है। हरपालपुर सीएचसी में शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में घायल एक महिला को उपचार के लिए लाया गया था। यहां मौजूद सफाईकर्मी शिवनारायण बाकायदा हाथों में ग्लव्स पहनकर उसके सिर में टांका डाल रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भवनाथ पांडेय ने सफाईकर्मी शिवनारायण का सीएचसी चौंसार के लिए स्थानांतरण कर दिया है। चौंसार में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनोद कुमार को हरपालपुर भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देसरी का एसडीओ ने किया निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.