हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: सवायजपुर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने सवायजपुर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल दोपहर करीब एक बजे रजनी पाल के आवास पर पहुंचा। इस दौरान जागेश्वर पाल की पत्नी और उनकी पोती सोनी भी मौजूद रहीं। परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि 25 अगस्त को अजीत प्रताप सिंह विवेक ने घर में मारपीट की। पुलिस से शिकायत की गई पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के अगले दिन फिर घटना हुई। परिजनों के मुताबिक मारपीट में जागेश्वर पाल और उनके बेटे को चोटें आईं, जबकि उनकी भैंस को भी गोली लगी। सपा नेताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नार...