Hardoi News: सपा ने निकाली साइकिल यात्रा, पार्टी की नीतियां बताएगी
हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: हरदोई। समाजवादी पार्टी के हरदोई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियां जन जन तक पहुंचाने के लिए रवाना किया गया। युवाओं ने उत्साह के साथ विशाल साइकिल यात्रा निकाली। सपा नेता अखिलेश पाठक ने कहा कि हरदोई क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव व परिवर्तन लाना ही यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। यह यात्रा हरदोई से लेकर सपा कार्यालय लखनऊ तक जा रही है। इस यात्रा का उन्होंने स्वागत करने के बाद रवाना किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष छात्र सभा अभय यादव, सचिन वर्मा, पंकज यादव, रोहित पांडेय, अजीत मिश्रा, जितेश दीक्षित समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.