Hardoi News: सपा ने डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि मनाई
हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: हरदोई। सोमवार को पार्टी कार्यालय में समाजवाद के जनक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, अमित बाजपेई, राहुल गुप्ता, जिला महासचिव चंद्रशेखर पाल, प्रदेश सचिव डॉ. अरुण मौर्य, सूरज वर्मा, प्रदेश सचिव महिला पूनम सरोज, प्रदीप राजवंशी, नगर अध्यक्ष रियासत का राजा राम यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पुण्य तिथि पर सपाइयों ने किया डाक्टर राममनोहर लोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.