Hardoi News: सपा नेता ने शहर की सड़कों पर धान रोप कर जताया विरोध
हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: हरदोई। नगर की बदहाल सड़कों और जलभराव की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता ने नघेटा रोड पर धान की रोपाई कर अनोखा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि जरा सी बारिश में पूरा नगर तालाब में बदल जाता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या का समाधान करने के बजाय आंखें मूंदे बैठे हैं। रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि नगर की अधिकांश सड़कें जलभराव के कारण टूट चुकी हैं और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। नघेटा रोड के अलावा मेडिकल कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज और बाल विद्या भवन जाने वाले मार्गों की हालत भी बेहद खराब है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: साकेत नगर समेत तीन वार्डों की जल निकासी का जल्द समाधान मन्ना पुरवा के निकट लखनऊ मार्ग और बिलग्राम चुंगी मार्ग पर भी पानी भरने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.