हरदोई, अक्टूबर 5 -- Hardoi News: हरदोई। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने सदर विधानसभा के अंतर्गत काशीराम कॉलोनी पहुंचकर कॉलोनीवासियों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुना। आरोप लगाया कि चारों तरफ जल भराव, कीचड़, गंदगी, कूड़ा कचरा के ढेर लगे हैं। दुर्गंध व गंदगी के कारण कॉलोनी निवासियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। यह गिरी तो कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिम्मेदारों की नजर काशीराम कॉलोनी पर नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित है। तानाशाह सरकार से किसान, छात्र, नौजवान, व्यापारी परेशान हो चुका है। जिला प्रशासन कांशीराम कालोनी का स्थलीय निरीक्षण कराकर लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...