हरदोई, अक्टूबर 7 -- Hardoi News: हरदोई। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और वोट काटे जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से पद से इस्तीफा देने की मांग की। समाजवादी नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज, खासकर सपा समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। आरोप लगाया कि बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में मतदाता सूची को लेकर गड़बड़ियां हुई हैं और अब 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी एसआईआर और मतदाता सूची में अनियमितता की जा रही है। यह भी पढ़ें- एसआईआर मे...