Hardoi News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत के मामले में रिपोर्ट
हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली-माधौगंज मार्ग पर पत्तापुरवा के सामने बुधवार को रात के समय सड़क हादसे में साइकिल सवार विजय शंकर की मौत हो गई। वह भट्ठे से काम कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कुछ देर तक सड़क पर जाम लगाया। पुलिस के समझाने पर स्थिति सामान्य हुई थी। थानाध्यक्ष प्रशांत दुबे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.