Hardoi News: सड़क पर पड़ी मिट्टी में फिसली बाइक, ट्रक के नीचे दबकर राजमिस्त्री की मौत
हरदोई, अगस्त 18 -- Hardoi News: संडीला। कस्बे के हरदोई रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पास मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। सड़क पर पड़ी मिट्टी में बाइक फिसलने के बाद वह ट्रक के नीचे आ गया और करीब 10 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। रामपुर आशु निवासी धनीराम का 32 वर्षीय पुत्र तेजपाल बाइक से अपनी बुआ रामभेजी और उनके बेटे संदीप को लेने संडीला आ रहा था। पशु चिकित्सालय के पास सड़क पर पड़ी मिट्टी में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसके बाद वह सामने से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के नीचे फंसे शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.