Hardoi News: सड़क पर खड़ी गन्ना भरी ट्रॉली से टकराई कार, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
हरदोई, नवम्बर 27 -- Hardoi News: पचदेवरा। अनंगपुर-शाहाबाद मार्ग पर मुर्तजा नगर के पास सड़क किनारे खड़ी गन्ना भरी ट्राली से एक कार टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार में सवार चालक समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए। कार चालक ने शुक्रवार दोपहर बताया कि कार एक डॉक्टर की है। वह गुरुवार रात कार से शाहाबाद जा रहा था। तभी मुर्तजा नगर के पास सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्राली दिखाई नहीं दी और कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, हादसे में कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए। कार चालक ने कहा कि ट्राली में कोई भी रेडियम पट्टी या संकेतक नहीं लगा था और ट्राली सड़क पर खड़ी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.