Hardoi News: सड़क निर्माण में ठेकेदार और मजदूरों से हाथापाई, चार लोगों पर मुकदमा
हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: सांडी। सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार और मजदूरों से गाली-गलौज व हाथापाई के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है दबंगों ने सड़क निर्माण में बाधा डालते हुए मजदूरों को भगाने का प्रयास किया। बिलग्राम के गंगाधाम निवासी राजकीय ठेकेदार लालराम ने बताया कि गंजरी से मदारपुर के बीच सड़क निर्माण को लेकर पिछले चार साल से विवाद चल रहा था। बीते दिनों एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने नापजोख कर तीन मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित की थी। सोमवार वह मजदूरों से सड़क निर्माण की सामग्री डलवा रहे थे। तभी गंजरी निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू, उसके भाई जयशंकर, पड़ोसी सोनेलाल और उसके बेटे ताराचंद ने सड़क पर घूरा डालकर मजदूरों को भगाना शुरू कर दिया। विरोध पर गाली-गलौज, हाथापाई और जान से मारने की धमकी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.