हरदोई, अक्टूबर 21 -- Hardoi News: हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के सुमेरगंज गांव निवासी 41 वर्षीय रामनरेश खेती-किसानी करते थे। बड़े भाई जय सिंह ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे रामनरेश बाइक से माधौगंज जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश को लेकर चिंतित थे। गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सहिजना गांव के पास राइस मिल के पास रामनरेश सड़क किनारे अचेत मिले। पास में उनकी बाइक पड़ी थी। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी माधौगंज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां रात 8:46 बजे उनकी मौत हो गई। पत्नी रामबेटी, तीन बेटों और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आग...