हरदोई, अक्टूबर 29 -- Hardoi News: सांडी। सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए गुरुवार को ब्लॉक प्रशासन और पशुपालन विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान 11 आवारा मवेशियों को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित कराया गया। बीडीओ अस्मिता सेन ने बताया कि शासन और जिला प्रशासन के निर्देश पर आवारा मवेशियों को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाने की कार्रवाई की गई। सड़कों पर घूम रहे मवेशियों के कारण अक्सर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार अचानक मवेशियों के सामने आ जाने से हादसे होने का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए अभियान चलाकर मवेशियों को संरक्षित कराया गया। अभियान के तहत कैटल कैचर वाहन की मदद से नौ मवेशियों को पकड़कर कोइलाई-नसीरपुर गोशाला में पहुंचाया गया। वहीं, दो मवेशियों को पकड़कर मलवा अखवेलपुर गोशाला में स...