हरदोई, सितम्बर 5 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर आवारा जानवरों का जमावड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्लों की गलियों तक जगह-जगह गाय, सांड और अन्य पशु सड़कों पर बैठे या घूमते नजर आते हैं। दिन के समय तो वाहन चालक किसी तरह बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में इनसे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। सड़क पर अचानक बैठे पशुओं के सामने आने से वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। इससे पीछे से आ रहे वाहनों के टकराने की आशंका बनी रहती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति अधिक जोखिम भरी है। अंधेरे में सड़क पर बैठे काले रंग के पशु दूर से दिखाई नहीं देते। कई बार पशुओं को बचाने के प्रयास में वाहन चालक नियंत्रण खोकर गिर जाते हैं। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं की सं...