हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: बेहटागोकुल। श्रावण मास के प्रथम सोमवार और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बावन ब्लॉक क्षेत्र स्थित श्री शिव संकट हरण मंदिर, सकाहा का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रहें, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए और अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने, अधोमानक खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने तथा अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लगातार सक्रिय रखने, चिकित्सा हेल्प डेस्क, एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार और अन्य आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: कॉवड़ियों व सुरक...