Hardoi News: संयुक्त सचिव के पत्र पर भी नहीं कार्रवाई नहीं
हरदोई, अगस्त 5 -- Hardoi News: हरदोई। संडीला तहसील के गांव कछौना में आबादी और रास्ते की जमीन पर कब्जे के मामले में कार्रवाई अटकी है। पीड़ित राकेश सैनी ने बताया कि संयुक्त सचिव धर्मेंद्र कुमार पाठक ने 29 जून को डीएम को पत्र भेजा था। इसमें ग्रामीणों के आवागमन के लिए सार्वजनिक रास्ते और आबादी की भूमि पर राजस्व टीम द्वारा पट्टा आवंटन आदेश के बिना व्यक्ति विशेष के पक्ष में उससे दर्शाकर अनुचित लाभ देने की शिकायत का जिक्र किया। जांच कर आबादी की जमीन और रास्ते को संरक्षित करने को कहा। बावजूद अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शिकायतकर्ता राकेश सैनी ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारी उदासीन रवैया अपनाए हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.