Hardoi News: संयुक्त कृषि निदेशक ने किया कृषि योजनाओं का निरीक्षण
हरदोई, जुलाई 4 -- Hardoi News: हरदोई। अपर कृषि निदेशक (प्रसार) डॉ. कनीज फातिमा एवं संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. अजय कृष्णा ने शनिवार को जनपद का भ्रमण कर कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि फार्म पर बोई गई फसलों, जनपदीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, आईपीएम लैब तथा कृषि विभाग के कार्यालय का जायजा लिया। डॉ. कनीज फातिमा ने आत्मा कार्मिकों एवं तकनीकी सहायकों के साथ बैठक कर विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने खरीफ-2026 के तहत आयोजित प्रदर्शनों, बीज मिनीकिट की बुकिंग एवं वितरण, सामान्य बीज वितरण, फार्मर रजिस्ट्री तथा अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान विकास खंड बिलग्राम स्थित बिलग्राम फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का भी निरीक्षण किया गया। वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.