Hardoi News: संदिग्ध हालात में सफाई कर्मचारी की मौत
हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के थोक कबूलपुर गांव निवासी सफाई कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उन्हें पहले सीएचसी अहिरोरी और बाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थोक कबूलपुर निवासी रजनीश पंचायतीराज विभाग में सफाई कर्मचारी थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी निर्वाचन कार्यालय हरदोई में लगी थी। उनके बेटे मनीष ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी अहिरोरी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.