हरदोई, अगस्त 24 -- Hardoi News: पिहानी। कोटरा गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। युवक की पहचान जहानीखेड़ा निवासी अवनीश के रूप में हुई। जहानीखेड़ा गांव की कमला ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि उसके बेटे अवनीश ने कोटरा गांव निवासी महेन्द्रपाल के आम के बाग में पेड़ से फांसी लगा ली है। परिजनों के साथ मौके पर जाकर देखा कि आम के पेड़ में रस्सी के सहारे वह लटका है। इससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मेहनत मजदूरी करता है। युवक की मौत को लेकर लोग तरह तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...