हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। सांडी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक फार्महाउस स्थित आश्रम में देखरेख करने वाले अधेड़ का शव नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ककेड़ी गांव निवासी संतराम अविवाहित था। परिवार में उसकी विधवा भाभी और भतीजा पुश्तैनी मकान में रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, संतराम कई वर्षों से सांडी-हरदोई मार्ग पर टावर के पास स्थित धर्मरुचि के खेत में बने आश्रम में रह रहा था। वह खेत और वहां पाले गए मवेशियों की देखभाल करता था। शनिवार सुबह आश्रम परिसर की बाउंड्री के अंदर नीम के पेड़ पर उसका शव रस्सी के सहारे लटका मिला। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पु...