Hardoi News: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, हादसे की आशंका
हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: कल्याणमल। बेनीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की बात कह रहे हैं। गांव में भूमि विवाद को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बेनीगंज थाना क्षेत्र के बिलन्दखेड़ा गांव निवासी नन्हक्के (40) पुत्र परागी कुछ दिन पहले चंडीगढ़ से अपने गांव आए थे। उनका विवाह नहीं हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें शराब पीने की लत थी। बताया जाता है कि बुधवार को जमीन को लेकर परिवार में कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद रात करीब आठ बजे उनका शव हत्याहरण-मल्हपुर मार्ग पर गांव से करीब 400 मीटर दूर सड़क पर पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि नन्हक्के की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है, जबकि गांव में जमीन विवाद को लेकर भी विभिन्न तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.