Hardoi News: संदिग्ध हालात में अचेत मिली हाईस्कूल छात्रा, गले पर चोट के निशान
हरदोई, जुलाई 3 -- Hardoi News: अतरौली। अतरौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 16 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा संदिग्ध हालात में अचेत अवस्था में मिली। सूचना पर पुलिस फोरेंसिक टीम और एएसपी मौके पर पहुंचे। छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी भरावन से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। एक गांव की रहने वाली छात्रा गुरुवार शाम गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में गई थी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। ग्रामीणों से पूछताछ भी की पर कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक ग्रामीण आम बीनने के लिए आस्तीकन-ताजपुर मार्ग पर गांव से लगभग 500 मीटर दूर स्थित आम के पेड़ के पास पहुंचा। वहां उसने किशोरी को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। वह अन्य लोगों को बुलाने गया पर लौटने तक किशोरी वहां नहीं थी। तभी एक व्यक्ति ने बताया कि एक आदमी किशोरी को कंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.