हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की मौत हो गई। उसकी हालत बिगड़ने पर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। हरियावां थाना क्षेत्र के लौधरा गांव निवासी दिनेश उम्र लगभग 33 वर्ष संधिनावा गांव निवासी विनय की किराना दुकान पर मजदूरी करता था। मृतक के चाचा जगरूप ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि संधिनावा से पीला महुआ रोड स्थित पुलिया के पास दिनेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। मौके पर पहुंचने पर उसे ऑटो से हरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ...