हरदोई, अगस्त 16 -- Hardoi News: संडीला, संवाददाता। क्षेत्र के यात्रियों को परिवहन विभाग ने नई सौगात दी है। संडीला से हरिद्वार, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली और चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। इससे संडीला के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी प्रमुख शहरों की यात्रा में सुविधा मिलेगी। बस प्रतिदिन शाम 5:30 बजे संडीला से रवाना होगी और हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार व सहारनपुर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। संडीला से हरिद्वार तक का किराया 693 रुपये और चंडीगढ़ तक का किराया 1032 रुपये निर्धारित किया गया है। अभी तक संडीला से हरिद्वार जाने के लिए यात्रियों के पास मुख्य रूप से ट्रेन का विकल्प था। नई बस सेवा शुरू होने से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रोडवेज सेवा का लाभ संडीला के अलावा आ...