हरदोई, सितम्बर 26 -- Hardoi News: संडीला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला में रक्तदान शिविर का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष नीतीश जायसवाल 'रमन' ने किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संडीला प्रतिनिधि अमित गुप्ता ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। 19 लोगों ने रक्तदान किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज सिंह, भाजपा जिलामंत्री अमरेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्रा, नगर महामंत्री अमित कुमार शर्मा, कार्यक्रम संयोजक एवं युवा मोर्चा संयोजक स्पर्श गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...