हरदोई, सितम्बर 16 -- Hardoi News: संडीला। रामपुर आशु के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसकी पहचान करने की कोशिश की। उसकी पहचान बरुआहार पोस्ट छनोईया निवासी रामनाथ के 20 वर्षीय बेटे वीरसेन के तौर पर हुई। मृतक के पिता रामनाथ ने बताया कि वीरसेन सोमवार दोपहर बिना बताए घर से निकल गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रामनाथ को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...