Hardoi News: संडीला में मौलाना ने छात्र को पीटा तो रिपोर्ट दर्ज हुई
हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवई मुसलमानान निवासी इरशाद अली ने पुलिस को बताया पुत्र 16 वर्ष महदुल वसीर अलइस्लामी संडीला मदरसा में पढ़ता है। नौ अगस्त की सुबह मदरसे में पढ़ रहा था। तभी मौलाना शहमुद्दीन व दानिश कपड़े ना धुलने की खुन्नस में कुरान का सबक सुनने लगे। उसका लड़का सबक सुनाते वक्त भूल गया तो दोनों गालियां देने लगे। मना करने पर लाठी डंडों से मारा। इससे उसके बेटे के शारीरिक चोटे आई हैं। मदरसे के बच्चे जब इकट्ठा हो गए तो जान से मार देने की धमकी देकर मदरसे से निकाल दिया। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.