Hardoi News: संडीला में फेविक्विक को लेकर विवाद, दुकानदार को पीटा
हरदोई, सितम्बर 23 -- Hardoi News: संडीला। मोहल्ला छोटा चौराहा में फेविक्विक खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद तीन युवकों पर किराना दुकानदार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मोहल्ला छोटा चौराहा निवासी गौरव गुप्ता उर्फ राजा की चौराहे के पास किराना की दुकान है। बताया, तीन अज्ञात युवक उसकी दुकान पर फेविक्विक खरीदने आए थे। तभी किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। आरोप है इसके बाद युवक वहां से चले गए। पीड़ित के मुताबिक, कुछ देर बाद तीनों युवक दोबारा दुकान पर लौटे और दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि मारपीट की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.