Hardoi News: संडीला में नाले में मिला मजदूर का शव
हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: संडीला। गोसवा डोंगवा गांव में 45 वर्षीय मजदूर राजबहादुर का शव गुरुवार सुबह नाले में उतराता मिला। वह बुधवार रात करीब नौ बजे गांव के पूर्वी छोर पर शौच के लिए गए थे पर घर नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की। सुबह ग्रामीणों ने नाले में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के भाई बसंत कुमार ने बताया कि राजबहादुर अविवाहित थे और मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थे। उनका अनुमान है कि शौच के दौरान उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह नाले में गिर गए और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। राजबहादुर मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.