हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: संडीला। क्षेत्र के तिलुईया खुर्द गांव मे दुर्गा मंदिर पुलिस चौकी पर दशहरा मेला कमेटी की बैठक हुई। इसमें मेले की तैयारियों और मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंगाई पुताई सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। 21 अक्तूबर को दशहरा मेला होगा। बैठक में सभी सदस्यों ने मेले की तैयारियों में सहयोग करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने मे सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में मनोज कुमार यादव, मोहम्मद नसीम वारसी, राशिद अली वारसी, रामविलास विश्वकर्मा, राम सिंह यादव, मस्तराम अर्कवंशी, बाबूलाल गौतम और मोहम्मद अनीश रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सौहार्द के माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने में रहें सजग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...