हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: संडीला। क्षेत्र के मुरारनगर स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने स्वयं बीडीओ गौरी राठौर पहुंचीं। बीडीओ ने मंदिर परिसर, पहुंच मार्ग, सड़क, नाली और चल रहे मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं होगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या उठाई और स्थायी समाधान के लिए नाले के निर्माण की मांग रखी। बीडीओ गौरी राठौर ने भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कराई जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी...