Hardoi News: संडीला में ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत
हरदोई, अक्टूबर 22 -- Hardoi News: संडीला। कस्बे के बरौनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार शाम बेगमपुरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबा हजारा बाग निवासी भुवनेश अस्थाना उर्फ पंकज के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, भुवनेश अस्थाना नगर के एक निजी स्कूल में शिक्षक रह चुके थे। नौकरी छोड़ने के बाद वह कोचिंग और ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार शाम ट्यूशन पढ़ाकर घर लौटते समय बरौनी रेलवे फाटक के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भुवनेश अपने पीछे पत्नी ज्योति अस्थाना और दो बेटों को छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा आचमन अस्थाना बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है, जबकि छोटा बेटा शीलू भी पढ़ाई कर रहा है। परिवार के मुखिया की अचानक मौत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.