Hardoi News: संडीला में किसान नेता के घर से 4.86 लाख नकद और जेवरात ले उड़े चोर
हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: संडीला। मोहल्ला माकूम कुआं में मंगलवार तड़के चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मोहल्ला माकूम कुआं निवासी एवं भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के राष्ट्रीय सचिव नसीर खां ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे वह भोजन करने के बाद अपने दो पुत्रों, एक पुत्री, पत्नी और भाई सहित घर के एक कमरे में सो गए थे। मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे छत पर रखी खिड़की गिरने की आवाज सुनाई दी। जब परिवार के लोग उठकर बाहर पहुंचे तो पीछे का दरवाजा खुला मिला और कमरे में रखी अलमारी टूटी हुई थी। पीड़ित के अनुसार चोर अलमारी से 10 हजार नकद, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक अंगूठी, एक लॉकेट तथा मोटी चांदी की चेन व दूसरी जगह रखे 4 लाख 76 हजार रुपए चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.