Hardoi News: संडीला कोतवाली को मिले नए प्रभारी निरीक्षक
हरदोई, अगस्त 6 -- Hardoi News: हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संडीला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज को हटाकर उनकी जगह साइबर सेल में तैनात निरीक्षक अनुराग सिंह को नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। अनुराग सिंह ने देर रात कोतवाली पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं और अपराध नियंत्रण की स्थिति की जानकारी ली। अनुराग सिंह इससे पहले उन्नाव के विभिन्न थानों में प्रभारी निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.